
रायपुर, 0८ फरवरी
।
अमित शाह के दौरे पर गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा, 31 मार्च 2026 से पहले की ये अंतिम बड़ी बैठक है, इस बैठक में द्य2द्ग प्रभावित प्रदेशों के डीजीपी और पुलिस अधिकारी शामिल होंगे। रु2द्ग क्षेत्र की बैठक के दो बड़े विषय है, 31 मार्च की डेडलाइन है, कैसे पूर्ण रूप से सशस्त्र नक्सलवाद से मुक्त हो। दूसरा एजेंडा बस्तर का रुका हुआ विकास कैसे शुरू करे। लाइवलीहुड से विकास की शुरुआत करेंगे। बस्तर पनडुम का आयोजन सम्पूर्ण बस्तर के संवर्धन के लिए आयोजित किया गया है। भूपेश बघेल ने पंजाब में कहा कि मोदी न किसान के साथ है न जवान के साथ – इस मामले में विजय शर्मा ने कहा, भूपेश बघेल को पहले राहुल गांधी से पूछना चाहिए कि उन्होंने सीखो को गद्दार कहा, की उस पर क्या कहना चाहिए। पंजाब में जाकर इस तरह की बात करने से पहले उन्हें राहुल गांधी से पूछ लेना चाहिए। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं।
दौरे के तहत आज वे रायपुर के एक निजी होटल में विभागीय समीक्षा बैठकों की अध्यक्षता करेंगे। इन बैठकों में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और गृहमंत्री विजय शर्मा भी उनके साथ मौजूद रहेंगे। सुबह 11 बजे से बैठकों का सिलसिला शुरू होगा। कार्यक्रम के अनुसार पहली विभागीय समीक्षा बैठक 11 बजे से 12.45 बजे तक चलेगी। इसके बाद दूसरी समीक्षा बैठक 12.45 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित की जाएगी। दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक भोजन अवकाश रखा गया है।
























