
कोरबा। मन्दयंती स्पोर्ट्स सोसायटी, कोरबा द्वारा आयोजित अखिल भारतीय ड्यूज बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के पांचवे दिन सेंट्रल स्टेडियम, एसईसीएल में छ्वरूस् सतना,मध्यप्रदेश विरुद्ध मनीग्रीव क्रिकेट एकेडमी रायपुर के मध्य खेला गया।जिसमें मनीग्रीव क्रिकेट एकेडमी रायपुर विजय रहा प्रथम मैच के मुख्य अतिथि देवेंद्र गुप्ता व विशिष्ट अतिथि सुशील गर्ग उपस्थित रहे व पहले मैच के मैन ऑफ द मैच यश जौलकर रहे।दूसरा मैच रॉकेट इंटरनेशनल करीम स्पोर्ट्स नागपुर विरुद्ध रांची, झारखंड के मध्य खेला गया जिसमें रांची, झारखंड विजय रहा।दूसरे मैच के मुख्य अतिथि सी एन साय मुख्य अभियंता,कोरबा व मैन ऑफ द मैच आदर्श विशाल रहे।दोनों मैच के अंपायर राम दास महंत, बलवीर सिंह सोढ़ी, भूपेंद्र भूषण दास, नरेंद्र सोनू व स्कोरर नमन निराला रहे।इस अवसर पर विकास सिंह अध्यक्ष,मन्दयंति स्पोर्ट्स सोसायटी, अशोक लोध , सुनील शर्मा ,महेंद्र सिंह ,अनिल प्रजापति , पवन विश्वकर्मा, राकेश पंकज,असलम खान,बृजभूषण प्रसाद, अमित सिंह व भारी संख्या में खेलप्रेमी एवं दर्शकगण उपस्थित रहें।





















