विधानसभा पहुंचा रामदास सोरेन का पार्थिव शरीर, श्रद्धांजलि देने पहुंचे राज्यपाल समेत कई नेता

घाटशिला। झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का पार्थिव शरीर आज सुबह दिल्ली से हवाई मार्ग से रांची लाया जाएगा। जानकारी के अनुसार मंत्री का पार्थिव शरीर सुबह 9:15 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेगा।

उसके बाद सड़क मार्ग से पार्थिव शरीर को विधानसभा ले जाया जाएगा। जहां उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसके बाद पार्थिव शरीर को सीधे सड़क मार्ग से उनके घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के घाटशिला-मऊभंडार ताम्र प्रतिभा मैदान लाकर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज झारखंड विधानसभा परिसर में झारखंड सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता तथा निबंधन विभाग के मंत्री रामदास सोरेन के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि रामदास सोरेन का असामयिक निधन राज्य के लिए एक अपूरणीय क्षति है। राज्यपाल ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिवार को इस कठिन समय में धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

RO No. 13467/11