
कोरबा। 43 वर्ष के धर्मेंद्र साहू को मानिकपुर पुलिस ने दुष्कर्म करने के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। उसने एक पीडि़ता को जान से मारने की धमकी दी और फिर इस घटना को अंजाम दिया। पीडि़ता की रिपोर्ट पर मानिकपुर चौकी पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध करने के साथ कार्रवाई की।
इस प्रकरण में आरोपी धर्मेंद्र साहू कोरबा के मानिकपुर डिप्रापरा का निवासी है जो मूल रूप से जांजगीर चांपा जिला के पामगढ़ का रहने वाला है। उसके द्वारा 2 अगस्त को सुबह 11:00 बजे पीडि़ता से दुष्कर्म किया गया, जब वह अपने घर पर अकेली थी। उसे अकेला पाकर आरोपी ने पहले डराया धमकाया और इस घटना का अंजाम दिया । दुष्कर्म करने के बाद यह भी चेतावनी दी गई कि अगर किसी से इस बारे में बात को साझा किया गया तो वह जान से हाथ धो बैठेगी। पीडि़ता ने अपने साथ हुए गलत व्यवहार के बारे में परिवार के अन्य लोगों और पुलिस को जानकारी दी। मामले को गंभीरता से लेने के साथ चौकी पुलिस ने धर्मेंद्र यादव के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया और उसकी तलाश शुरू की। बताया गया की 72 घंटे के भीतर छानबीन करते हुए आरोपी को एक ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ और आगे की जांच पड़ताल में आरोपी के द्वारा दुष्कर्म करने की बात प्रमाणित हुई है। उसे कोरबा के एक कोर्ट में पेश करने के बाद जिला जेल भेज दिया गया।













