
नई दिल्ली। बॉम्बे हाई कोर्ट ने एक नाबालिग लडक़ी से रेप के दोषी एक आदमी की उम्रकैद की सजा घटाकर 12 साल कर दी है। कोर्ट ने उसकी कम उम्र, लंबे समय तक जेल में रहने और जेल में सुधार की कोशिशों को ध्यान में रखते हुए यह सजा दी है। सुधार की कोशिशों में महात्मा गांधी पर एक निबंध प्रोग्राम में हिस्सा लेना भी शामिल है। जस्टिस सारंग कोटवाल और जस्टिस संदेश पाटिल की बेंच ने 2 फरवरी के अपने आदेश में 2016 के जुर्म में आदमी की सजा को बरकरार रखा, लेकिन कहा कि उसे दी गई उम्रकैद की सजा कम की जानी चाहिए।





















