
कोरबा। दिनांक 11.03.2026 को कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारी के अध्यक्षता में समस्त राष्ट्रीय कार्यक्रमों का समीक्षा बैठक आयोजित की गई जिसमे समस्त जिला नोडल अधिकारी, डीपीएम,जिला सलाहकार ,बीपीएम कटघोरा एवम समस्त सीएचओ कटघोरा उपस्थित रहे ।
टीबी नियंत्रण कार्यक्रमकी समीक्षा करते हुए सीएमएचओ सर के द्वारा आगामी 24 अप्रैल से शुरू होने वाली 100 दिवसीय टीबी खोज अभियान के तैयारी करने के निर्देश दिए गए ।जिसमे सभी मितानिन का प्रशिक्षण और हाई रिस्क गांव के लोगो का निक्षय पोर्टल में एंट्री पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं ।
वही अभी तक के निक्षय पोर्टल के एंट्री संतोषप्रद नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए 2 दिवस में पूर्ण करने के निर्देश दिए।जहाँ एक्स रे जाँच हो रही है वहाँ तत्काल जाँच रिपोर्ट पोर्टल में अपडेट करने के निर्देश दिए गए है ।मातृस्वास्थ्य कार्यक्रम* में आरसीएच 2 में डेटा शत प्रतिशत का वेरिफिकेशन कर आवश्यक सर्विस देना है जिसमे कटघोरा ब्लॉक का उपलब्धि अन्य ब्लॉक की तुलना में कम होने पर नाराजगी जताते हुए शत प्रतिशत उपलब्धि हासिल करने के निर्देश ,साथ ही सभी एएनसी माताओ का 4 बार जाँच उनको 100′ आईए$फए एवम कैल्शियम को गोली देने के निर्देश दिए गए ।उच्च जोखिम वाले माताओ का विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये गए उनका पीएसएमए दिवस में महिला रोग विशेषज्ञ से जाँच करवाये । गैर संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम में सभी एनरोल्ड लोगो का शतप्रतिशत हाइपरटेंशन सुगर कैंसर आदि का स्क्रीनिग करे । सभी डायग्नोसिस मरीजों का नियमित फॉलो अप और नियंत्रण रखने के निर्देश दिए गए ।।मेंटल हेल्थ कार्यक्रम में सभी अल्होहालिक तंबाकू के सेवन करने मरीजों को स्क्रीनिंग करने का निर्देश दिए गए ।।सिकल सेल एनीमिया कार्यक्रम में सोनपुरी बिरदा भिलाईबाजार रंजना दीपका प्रगतिनगर के स्क्रीनिग को बढ़ाने के निर्देश दिए गए ।सियान जतन कार्यक्रम में नेहरूनगर देवरी दीपका नवागावकला का रिपोर्ट एंट्री नहीं हुआ है अत: सभी डेटा रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए ।सभी छूटे हुए लोगो का आभा आईडी बनाने एनसीडी पोर्टल में लिंक करने के निर्देश दिए गए हैं ।















