यूपी-बिहार में उफान पर नदियां, कई गांव बाढ़ में डूबे, लोगों का संपर्क कटा

नईदिल्ली। उत्तर प्रदेश और बिहार में नदियों के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी है। बिहार के खगड़िया में कोसी व बागमती खतरे के निशान से ऊपर हैं। पूर्वी चंपारण के सिकरहना नदी में बढ़ रहे जलस्तर के कारण सड़कों पर पानी का तेज बहाव है। किशनगंज व कटिहार में एक-एक व्यक्ति की डूबकर मौत हुई है। मुंगेर में गंगा का जलस्तर पिछले 25 घंटे में 21 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सुपौल में शाम चार बजे कोसी का डिस्चार्ज बराज पर 1,67,695 क्यूसेक (घनफीट प्रति सेकेंड) रिकार्ड किया गया। कोसी तटबंध के अंदर के गांवों में कटाव हो रहा है। ढोली और करहरी के 16 परिवार विस्थापित होकर ऊंचे स्थानों पर शरण लिए हुए हैं। गंगा और बूढ़ी गंडक का बढ़ना जारी है। किशनगंज में सभी नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे है। पानी कम होने से कटाव हो रहा है।

RO No. 13467/11