बिर्रा बसस्टैंड चौक पर सडक़ गड्ढों में तब्दील, हादसे का खतरा

जांजगीर। बिर्रा बसस्टैंड चौक पर सडक़ गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं, जिससे वाहन चालकों को रोजाना भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उड़ती धूल और गड्ढों में भरे पानी के कारण न तो सडक़ साफ दिखती है और न ही सामने से आने वाले वाहन, जिससे बड़े हादसे की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों ने बताया कि हाल ही में उपमुख्यमंत्री अरुण साव के हसौद आगमन के दौरान विभाग ने आनन-फानन में बसस्टैंड और सडक़ मार्ग पर चूरा-डस्ट बिछाकर गड्ढों को अस्थायी रूप से भर दिया था। लेकिन कुछ ही दिनों में वह भी उखड़ गया और सडक़ फिर से धूल और गड्ढों में बदल गई।

RO No. 13467/11