
अकलतरा। ग्राम कटनई के पहाड़ी पर स्थित श्री सिद्ध देव पहरिया पाठ एवं मां भगवती दुर्गा मंदिर में नाग पंचमी के अवसर पर रूद्राभिषेक, बारह पार्थिव शिवलिंग व नाग नागिन पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भक्तो द्वारा मिट्टी के बनाये गए पार्थिव शिवलिंग पर गंगा जल, दूध, दही , मधुरस, धी, बेलपत्र, चंदन, गुलाल, अबीर, नारियल, धतूरा, फल, फूल, दूवी इत्यादि चढ़ाकर वैदिक मंत्रोंउच्चारण के साथ विधि विधान पूर्वक रुद्राभिषेक किया गया। मुख्य यजमान उर्मेंद राम साहू, संपत कश्यप, अमरनाथ निर्मलकर, कोमल कश्यप, सरिता कश्यप, नरेन्द्र कुमार, दंपती जोड़े के साथ शामिल हुए।
आचार्य विकास पांडेय एवं परस राम महराज द्वारा मंत्रोचार किया गया। रूद्राभिषेक के बाद हवन यज्ञ एवं शिव जी की आरती की गई। आचार्य विकास पांडेय ने बताया कि श्रावण के पवित्र माह में शिवलिंग पूजा अर्चना एवं अभिषेक करने से भगवान भोलेनाथ सबकी मनोकामना पूर्ण करते हैं साथ ही भक्तों को सुख शान्ति और समृद्धि की प्राप्ति होती है। सिद्ध देव पहरिया पाठ समिति के चंद्रिका कुमार कश्यप ने कहा कि चार वर्षो से लगातार नागपंचमी के दिन इस पवित्र स्थल पर शिव
रूद्राभिषेक कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है और आगे भी होता रहेगा। पूजा के बाद भक्तो को प्रसाद बाटा गया। इस अवसर पर आयोजन समिति के द्वारा पूजन मे शामिल होने वाले भक्तो के लिए जलपान एवं भंडारे का व्यवस्था की गई थी। शिव रूद्राभिषेक के अवसर पर चंद्रिका कुमार कश्यप, नरेश राम कश्यप, दीपक कुमार साहू, अनंदराम, फिरोज कश्यप, खोजराम साहू, खेमन कश्यप, बालकुसुम कंवर, आयुष, प्रेमलाल, चित्रकूट जोगेंद्र, रमैया, कार्तिक राम, धनुमान कश्यप साहू, धीरविजय सहित श्री सिद्ध देव पहरियां पाठ समिति, महिला समिति, शास. उच्चतर विद्यालय कटनई के विद्यार्थी एवं शिक्षक, शिक्षिका पंच, सरपंच, ग्रामवासी कटनाई एवं क्षेत्रवासी उपस्थित थे।