रुपया इतिहास में पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 93 के पार

नई दिल्ली 20 मार्च। रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 19 पैसे टूटकर अब तक के सबसे निचले स्तर 93.08 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच अमेरिकी डॉलर में मजबूती एवं विदेशी पूंजी की निकासी जारी रहने से घरेलू मुद्रा दबाव में है। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की ऊंची कीमतों ने स्थानीय मुद्रा पर और दबाव डाला। हालांकि घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक शुरुआत ने मुद्रा में और अधिक गिरावट को कुछ हद तक रोक दिया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, डॉलर के मुकाबले 92.92 पर खुला। हालांकि जल्द ही और गिरावट के साथ यह 93 के स्तर से नीचे चला गया तथा 93.08 प्रति डॉलर पर आ गया जो पिछले बंद भाव से 19 पैसे कम है। रुपया बुधवार को 92.89 प्रति डॉलर के रिकॉर्ड निचले स्तर पर बंद हुआ था। विदेशी मुद्रा बाजार गुड़ी पड़वा के मौके पर बृहस्पतिवार को बंद थे।

RO No. 13467/11