रूस ने किया परमाणु सैन्य शक्ति का प्रदर्शन, ओरेशनिक हाइपरसोनिक मिसाइल ने भी दिखाई ताकत

मॉस्को। रूस ने बेलारूस के साथ सैन्य अभ्यास में अपनी पारंपरिक और परमाणु सैन्य शक्ति का प्रदर्शन किया है। बेलारूस रूस का सहयोगी है। रूस ने पश्चिमी देशों को यूक्रेन में विदेशी सेना भेजने के खिलाफ चेतावनी भी दी है। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि यह अभ्यास क्षेत्रीय अखंडता की बिना शर्त सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए किया गया।

रूसी उप रक्षा मंत्री भी इस सैन्य अभ्यास में शामिल हुए

बेलारूस के मिंस्क में आयोजित इस सैन्य अभ्यास का नाम ”जापद 2025” – या ”वेस्ट 2025” है। रूसी उप रक्षा मंत्री यूनुस-बेक येवकुरोव भी बेलारूस में अभ्यास में शामिल हुए। बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने कहा है कि रूसी सामरिक परमाणु हथियारों का अभ्यास किया गया है। अमेरिकी सैन्य अधिकारियों ने भी सोमवार को इस संयुक्त युद्ध अभ्यास देखा। अमेरिका ने 2022 में यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के बाद पहली बार निमंत्रण स्वीकार किया।

RO No. 13467/11