रूस कागजी शेर तो नाटो क्या है, ट्रंप पर भडक़े पुतिन, भारत पर फिर जताया भरोसा

नईदिल्ली [एजेंसी]।रूस और यूक्रेन के बीच तीन साल से अधिक समय से युद्ध जारी है। दोनों देश एक दूसरे पर लगाता हमले कर रहे हैं।इस बीच रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने एक अहम ऐलान किया है। दरअसल, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को दक्षिणी रूस में एक विदेश नीति मंच को संबोधित करते हुए यूरोप के सैन्यीकरण का महत्वपूर्ण जवाब देने का वादा किया है। चूंकि रूस से यूक्रेन में सेना भेजने के बाद रूस और यूरोपीय संघ के बीच संबंधों में गिरावट आ गई है।
इसके कारण यूरोपीय संघ को अपनी रक्षा को मजबूत करना पड़ा। रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि हम यूरोप के बढ़ते सैन्यीकरण पर कड़ी नजर रख रहे हैं। रूस द्वारा जवाबी कार्रवाई में ज्यादा समय नहीं लगेगा। ऐसे खतरों का जवाब बहुत महत्वपूर्ण होगा। उन्होंने आगे कहा कि रूस कभी भी कमजोरी या अनिर्णय नहीं दिखाएगा।

RO No. 13467/10