
कोरबा। कंपनी सेफ्टी सदस्यों ने कल जोहिला क्षेत्र में जाकर कोयला कामगारों से मुलाकात की और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कई सुझाव लिए। खासकर खदान क्षेत्र में लाइटिंग व्यवस्था का अवलोकन किया जाता है। इसके अलावा सडक़ की दशा को देखकर कार्य कराए जाते हैं। कंपनी सेफ्टी सदस्य धर्मा राव सहित चार सदस्य शामिल हुए। इधर गेवरा में भी डंपिंग स्थल पर लाइट नहीं पहुंचने की शिकायत एचएमएस के शेख चांद मंसूरी ने प्रबंधन से की थी। इसके बाद डंङ्क्षपंग स्थल पर जाकर कार्य कराए गए। सेफ्टी सदस्य लगातार एरिया का दौरा कर रहे हैं। जिसके आधार पर द्विपक्षीय व त्रिपक्षीय वार्ता भी आयोजित की जाती है। कोरबा एरिया के सेफ्टी सदस्य अशोक सूर्यवंशी, कृष्णा तिवारी, सुरेश श्रीवास सहित अन्य सदस्यों ने खदानों का निरीक्षण किया था। जिसके आधार पर प्रबंधन के साथ द्विपक्षीय वार्ता की गई।


















