पकड़ाने से बचने बिना नम्बर क चल रहे रेत चोरों के ट्रेक्टर

पार्षद अश्विनी ने कार्रवाई की मांग की
कोरबा। नगर पालिका परिषद बाकी मोगरा कटाईनार क्रमांक 1 वार्ड 13 से भाजपा पार्षद अश्वनी मिश्रा ने थाना प्रभारी से कहा की क्षेत्र में रेत ट्रांसपोर्ट में चल रहै ट्रैक्टरों की जांच पड़ताल की जाए। गाडिय़ों के रजिस्ट्रेशन से लेकर चालकों के लाइसेंस और सुरक्षा मानको की जांच भी की जानी चाहिए।
बीजेपी नेता अश्वनी ने कहा कि ऐसी गाडिय़ों में नंबर प्लेट है ही नहीं और यह धड़ले से संचालित हो रही है। हैरानी की बात यह है की नाबालिक ऐसी गाडिय़ों को चला रहे हैं। कहा जा रहा है कि संभवत जानबूझकर गाडिय़ों में नंबर प्लेट नहीं लगाई गई है ताकि एक्सीडेंट होने पर खोज ना हो सके। पुलिस से मांग की गई है कि इन गाडिय़ों की दस्तावेजों की जांच पड़ताल करने के साथ इनमें सभी औपचारिकताएं पूरी कराई जाए। इसके अलावा सुरक्षा के मध्य नजर आगे पीछे रिफ्लेक्टर भी लगाया जाए। उन्होंने कहा कि बाकी मोगरा के साथ-साथ कोरबा और कटघोरा क्षेत्र में भी रेत ट्रांसपोर्टिंग के काम में चलने वाली गाडिय़ों का लगभग यही हाल है। अश्विनी ने कहा कि क्या परिवहन विभाग की जानकारी के बिना इस प्रकार का काम जिले में हो सकता है

RO No. 13467/11