
जांजगीर चांपा । भाजपा महिला मोर्चा की केंद्रीय टीम ने चांपा निवास करने वाली श्रीमति संगीता-सुरेश पाण्डेय को भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के रूप में नियुक्ति दी हैं। जिसके कारण जांजगीर-चांपा जिला सहित चांपा नगर के भाजपा महिला कार्यकर्ताओं में उत्साह और उमंग का संचार हुआ है। उर्जावान महिला श्रीमति पाण्डेय पर तीसरी बार महिला मोर्चा ने विश्वास व्यक्तकरते हुए उन्हें जिम्मेदारी सौंपी हैं। प्रिंट मीडिया से जुड़े हुए शशिभूषण सोनी ने कहा है कि भाजपा महिला ने मोर्चा छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के रूप में श्रीमति संगीता पाण्डेय की नियुक्ति महिला शक्ति के सम्मान का प्रतीक हैं। उनकी कुशल नेतृत्व संगठन क्षमता, विभिन्न संगठनों न संगठनों से जुडक़र कार्य करने का अनुभव और उत्कृष्ट संगठनात्मक क्षमता से भाजपा महिला मोर्चा को नई ऊर्जा मिलेगी। हमें श्रीमति पाण्डेय जी की इस उपलब्धि पर उन्हें दिल से बधाई देते हैं और उनकी उज्जवल भविष्य कीकामना करते हैं। स्वदेश ज्योति परिवार की ओर से बधाई और शुभकामना स्वदेश ज्योति परिवार एवं ब्यूरो चीफ पवन अग्रवाल ने श्रीमति संगीता पाण्डेय को हार्दिक बधाई और शुभकामना प्रेषित की है।























