
कोरबा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जिले के ग्रामीण क्षेत्रों तक अपना विस्तार जारी रहता है। यहां पर वर्ष की सुनिश्चित गतिविधियां तय की जा रही हैं। संघ के शताब्दी वर्ष के अंतर्गत कार्यक्रम जारी है। इस कड़ी में पोड़ी उपरोड़ा खंड और पसान मंडल में विजयादशमी पर्व का आयोजन किया गया। यहां शस्त्र पूजन संपन्न हुआ।
पोड़ी उपरोड़ा खंड के तानाखार, बिंझरा, तुमान और पोड़ीउपरोड़ा में विजयदशर्मी पर शस्त्र पूजन किया गया। वहीं पसान मंडल में आयोजित कार्यक्रम में राजकुमार पांडेय मुख्य वक्ता रहे। शहीद भगत सिंह शाखा में आयोजित कार्यक्रम में श्री पांडेय ने अपनी बात रखी और कहा कि संघ ने 1925 में शून्य से शुरूआत की और 100 साल के बाद अब भारत सहित 100 से ज्यादा देशों में अपनी पकड़ बनायी। भारत में जहां संघ कार्य आरएसएस के नाम से चल रहे हैं वहीं विदेशों में हिन्दू संघ सेवक संघ के नाम से लोगों को संगठित किया जा रहा है। उन्होंने बीते 100 वर्षों के सफर को चार कालखंड में बांटा और उतार चढ़ाव को स्पष्ट किया।
आयोजित सभी कार्यक्रमों में खंड संघचालक, कार्यवाह, मुख्य शिक्षक सहित स्वयंसेवक और स्थानीय लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। बताया गया कि आगामी दिनों में ग्रामीण क्षेत्र के अनेक स्थानों पर उत्सव आयोजित होंगे।


















