नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के सबसे पॉपुलर कॉमेडियन के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें अभिनेता संजय मिश्रा (Sanjay Mishra) का नाम जरूर शामिल होगा। लंबे अरसे से संजय अपनी क\मिक टाइमिंग से सिनेमाघरों में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करते हुए नजर आ रहे हैं। इस बीच एक्टर का एक लेटेस्ट पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने लिए दुल्हन की मांग कर रहे हैं।

इस पोस्ट के पीछे की क्या सच्चाई है और क्यों 62 साल की उम्र में संजय मिश्रा पत्नी की खोज कर रहे हैं। आइए ये सबकुछ इस लेख में डिटेल्स में जानते हैं-

संजय मिश्रा को चाहिए दुल्हन

बुधवार को संजय मिश्रा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में एक पोम्प्लेट छपाई के साथ-साथ संजय की तस्वीर मौजूद है। पोम्प्लेट पर लिखा है- दुल्हन चाहिए 50-55 वर्ष की जीवनसंगिनी की खोज, वर का नाम दुर्लभ प्रसाद। इसके साथ ही शरीर की बनावट से लेकर घर का पता, सबकुछ अभिनेता के इस पोस्ट में शामिल है।