
कोरबा। हर घर तिरंगा कार्यक्रम के लिए रामनारायण सर्राफ को करतला मंडल का प्रभारी बनाया गया है। इनके द्वारा कार्यकर्ताओं की बैठक ली गई। बैठक में मंडल अध्यक्ष रामकुमार गभेल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। बरपाली मंडल में भी प्रभारी अजय कंवर द्वारा बैठक ली गई। बैठक में मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश साहू सहित सभी कार्यकर्ताओं द्वारा रणनीति बनायी गई। दीपका नगर मंडल में प्रभारी नरेश टंडन ने बैठक ली। बैठक में हरिश थरवानी, राजू प्रजापति, धरम तिवारी, गुलशन ध्रुव ने कार्यक्रम करने के लिए विचार विमर्श किया। पाली मंडल में भी प्रभारी संजय शर्मा उपस्थित थे। यहां पर अध्यक्ष चंद्रशेखर पटेल, मुकेश कौशिक सहित सभी कार्यकर्ताओं ने एक साथ बैठकर कई सुझाव दिए। दर्री मंडल में मनोज लहरे व बालको में डिलेन्द्र यादव ने प्रभारियों के साथ मिलकर विचार विमर्श किया।
































