
कोरबा। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा छत्तीसगढ़ की प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए संगठन ने नई पदाधिकारियों की घोषणा की है। प्रदेश कार्यालय से जारी सूची में भाजपा नेत्री सारिका यादव को प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से गेवरा-दीपका सहित पूरे क्षेत्र में महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं में उत्साह और हर्ष का माहौल है। सारिका यादव की नियुक्ति पर कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल और वरिष्ठ भाजपा नेता ज्योति नंद दुबे सहित कई नेताओं व कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई।

























