
कोरिया। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी अभियान के तहत आज ग्राम देवरी , मोदीपारा निवासी 50 वर्षीय किसान श्री रामबिलास (पिता – स्व शोभनाथ ठाकुर) ने सहकारी समिति, जामपारा में पहुंचकर धान विक्रय किया। उन्होंने मोबाइल ऐप के माध्यम से ऑनलाइन टोकन प्राप्त किया था। श्री रामबिलास ने बताया कि उन्होंने इस वर्ष 0.3000 हेक्टेयर भूमि में धान की खेती की थी। खरीदी केंद्र में उन्होंने 15.57 क्विंटल धान की बिक्री की। राज्य सरकार द्वारा निर्धारित 2369 प्रति क्विंटल की समर्थन मूल्य दर के अनुसार उन्हें 36885 रुपए की राशि प्राप्त होगी। उन्होंने बताया कि धान बिक्री से मिली राशि का उपयोग वे घर बनाने, खाददृबीज की खरीदी एवं दैनिक उपयोग की आवश्यकताओं को पूरा करने में करेंगे।


















