कोरबा। पं. मुकुटधर पांडेय साहित्य भवन परिवार के लिए एक नये अध्याय की शुरुआत की गई। जिले के संगीतकारों की उपस्थिति में मुकुटधर संगीत प्रकोष्ठ का गठन किया गया। साहित्य भवन के संरक्षक एवं पदाधिकारियों की उपस्थिति में इस प्रकोष्ठ की संयोजक श्रीमती अर्चना साहू बनाई गई हैं। सत्या जायसवाल व हरजीत सिंह राजपाल सह संयोजक, शिव साहू कोषाध्यक्ष बनाये गये। कार्यकारिणी के रुप में जय नारायण राठौर व दिनेश सिंह, भरत लाल साहू बनाये गये हैं। इनके नेतृत्व में यह प्रकोष्ठ कोरबा जिले में संगीतकारों को संगठित कर गतिविधियाँ संचालित करेंगी।