मनरेगा को लेकर कांग्रेसियों का सत्याग्रह

कोरबा। केंद्र ने ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को रोजगार देने वाली मनरेगा के स्वरूप का परिवर्तन किया है। इसे वीबी जी राम जी का नाम दिया है। कांग्रेस ने इसके नुकसान बताते हुए पहले धरना दिया, कांफ्रेंस की और आज गांधी चौक पर सत्याग्रह किया। इसे उपवास का नाम दिया गया है।
सत्याग्रह में स्थानीय सांसद ज्योत्सना महंत, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, विधायक फूलसिंह राठिया, पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर सहित कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हैं। सत्याग्रह की शुरुआत महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और भजन से हुई। इस मौके पर कुछ नेताओं ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि मनरेगा में पहले 365 दिन रोजगार मिलने के प्रावधान थे जिसे घटाकर 125 दिन किया गया है, उपर से इसे आजीविका मिशन का नाम दिया गया। कांग्रेस का कहना है कि कई प्रकार के मिशन आते हैं और चले जाते हैं, और इनसे कोई फायदा नहीं होता। मोदी की गारंटी के कोई परिणाम नहीं आ रहे हैं इसलिए मजदूरों को नुकसान होना तय है। यह भी तर्क दिया जा रहा है कि नई स्कीम में केंद्र का 60 और राज्यों का 40 प्रतिशत हिस्सा तय किया गया है। कई राज्य आर्थिक रूप से बीमार हैं ऐसे में योजना का क्रियान्वयन किया जाना काफी मुश्किल हो सकता है।

RO No. 13467/9