
शिवरीनारायण। श्री महंत लाल दास कला और विज्ञान कॉलेज शिवरीनारायण के स्नातक द्वितीय और स्नातकोत्तर पूर्व के छात्र छात्राओं ने अंतिम वर्ष के छात्र छात्राओं के लिए विदाई और आशीर्वाद समारोह आयोजित किया।
मुख्य अतिथि पूर्व शिक्षा मंत्री सत्यनारायण शर्मा ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता पाने के लिए सफल व्यक्तियों से मिलकर सीखना चाहिए कि उन्होंने जीवन में कैसे कामयाबी हासिल की। उन्होंने कहा कि बच्चों के लिए अच्छी शिक्षा की व्यवस्था करना बड़ा धर्म कार्य है। कार्यक्रम के अध्यक्ष ज्योतिंद्रनाथ ठाकुर, मुख्य महाप्रबंधक मानव संसाधन भिलाई इस्पात संयंत्र ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस दुनिया में हर चीज एक दूसरे को देने के लिए ही है।
इससे पहले श्री महंत लाल दास शिक्षण समिति के अध्यक्ष राजेश्री महंत रामसुंदर दास महाराज ने कहा कि जब सत्यनारायण शर्मा शिक्षा मंत्री थे, तब उन्होंने बिना मांगे विद्यालय को कॉलेज का स्वरूप दिया था। यह कॉलेज उनकी प्रगतिशील सोच का परिणाम है। सभागार उनकी उपस्थिति में खचाखच भरा हुआ दिख रहा है।
अति विशिष्ट अतिथि तोय निधि वैष्णव ने भी छात्र छात्राओं को संबोधित किया। आभार संस्था के सचिव राघवेंद्र प्रताप सिंह ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में निरंजन लाल अग्रवाल, नारायण खंडेलिया, योगेश शर्मा, उदय राम कैवर्त, सुबोध शुक्ला, हेमंत दुबे, सुखराम दास, अशोक शर्मा, अनिल बरोडिया, जगदीश यादव, प्राचार्य आरके कश्यप, कमलेश पटेल, जेआर कश्यप, आशुतोष द्विवेदी, निर्मल दास वैष्णव, हर्ष दुबे, पुरेंद्र सोनी, अंकित दुबे समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। अतिथियों का सम्मान शाल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह देकर किया गया।























