
बलरामपुर। वन परिक्षेत्र धमनी अंतर्गत ग्राम चेरा में शुक्रवार 30 जनवरी 2026 की तडक़े एसडीएम रामानुजगंज की सूचना एवं निर्देश पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से परिवहन की जा रही इमारती लकड़ी जब्त की गई। कार्रवाई के दौरान पिकअप वाहन क्रमांक क्क 64 ष्टञ्ज 6598 से साल लकड़ी के लठ्ठे 05 नग बरामद किए गए, जिन्हें वाहन सहित जब्त किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह करीब 5 बजे एसडीएम रामानुजगंज की टीम द्वारा अवैध धान परिवहन की आशंका पर एक पिकअप वाहन का पीछा किया गया। वाहन चालक पिकअप को ग्राम चेरा निवासी श्रवण यादव के घर के परछी में खड़ा कर मौके से फरार हो गया। जांच के दौरान पिकअप में भूसे के नीचे छिपाकर रखी गई इमारती साल लकड़ी पाई गई। जब्त पिकअप वाहन की अनुमानित कीमत लगभग 7 लाख रुपये, जबकि जब्त वनोपज की कीमत करीब 80 हजार रुपये आंकी गई है।























