रहस्यमयी ढंग से लापता हुई एचएम370 फ्लाइट की खोज 11 साल बाद फिर शुरू

हनोई, 01 जनवरी ।
मलेशिया एयरलाइंस का विमान एमएच370 साल 2014 में कुआलालंपुर से बीजिंग जाते समय अचानक लापता हो गया था। इस विमान में 239 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे। इतने वर्षों बाद भी विमान का सही पता नहीं चल सका, इसलिए अब उसकी तलाश एक बार फिर शुरू की गई है। मलेशिया सरकार ने बताया कि एक खास खोजी जहाज हिंद महासागर में भेजा गया है। इस जहाज में ऐसे आधुनिक उपकरण लगे हैं, जो समुद्र के बहुत नीचे तक जाकर विमान के निशान खोज सकते हैं। खोज किस जगह हो रही है, इसकी जानकारी फिलहाल सार्वजनिक नहीं की गई है।अब तक विमान का मुख्य हिस्सा नहीं मिला है, लेकिन पहले इसके कुछ टुकड़े समुद्र के किनारों पर मिले थे। सरकार और खोज करने वाली कंपनी को उम्मीद है कि नई रोबोटिक तकनीक की मदद से इस बार विमान से जुड़ा कोई अहम सुराग मिल सकता है, जिससे इस लंबे समय से चले आ रहे रहस्य पर से पर्दा उठ सके।

RO No. 13467/10