जंगल में नक्सली कमांडर देवा की तलाश जारी, डीआरजी जवान लगातार कर रहे सर्चिंग

सुकमा। जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। नक्सलियों केबटालियन नंबर 1 के कमांडर देवा की तलाश में निकले जवानों की किस्टाराम एरिया कमेटी से मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में जवानों ने 2 कैडर समेत 3 नक्सलियों का एनकाउंटर कर दिया। एक महिला समेत तीनों नक्सलियों के शव और हथियार लेकर जवान लौटे हैं। ये सभी नक्सली 12 लाख रुपए के इनामी थे। मुठभेड़ गोलापल्ली थाना क्षेत्र के गोंदीगुड़ा के जंगल-पहाड़ी इलाके में हुई है। स्क्क किरण चव्हाण ने बताया कि नक्सलियों की मौजूदगी की पुख्ता सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) की टीम ने गोंदीगुड़ा के जंगल क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। 18 दिसंबर 2025 की सुबह सर्चिंग के दौरान माओवादियों के बीच रुक-रुक कर फायरिंग हुई। मुठभेड़ के बाद जब सुरक्षाबलों ने इलाके की तलाशी ली तो एक महिला और दो पुरुष माओवादियों के शव बरामद किए गए। मौके से भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक सामग्री और नक्सल सामान भी जब्त किया गया। बस्तर के आईजी सुंदरराज पी ने बताया कि बस्तर रेंज में इस साल कुल 255 नक्सली मारे जा चुके हैं। तीनों माओवादी कोंटा-किस्टाराम एरिया में एक्टिव थे और कई गंभीर नक्सली घटनाओं में शामिल रहे थे।

RO No. 13467/11