कुसमुण्डा में एसईसीएल कर्मी ने लगाई फांसी

कोरबा। कोरबा पश्चिम के कुसमुण्डा क्षेत्र में शनिवार की देर रात एक एसईसीएल कर्मी ने अपने आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर कुसमुण्डा पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कुसमुण्डा थाना अंतर्गत विकासनगर कालोनी के आवास क्रमांक एमडी-17 में एसईसीएल कर्मी गुलाब सिंह पिता पारसनाथ निवास करता था। उसका शव आज सुबह उसके कमरे में पंखे पर फंदे से लटकता मिला। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। एसईसीएल कर्मी की लाश फांसी के फंदे पर लटके मिलने की जानकारी मिलते ही कुसमुण्डा पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर पंचनामा पश्चात् शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के चीरघर भिजवाया। बताया जाता है कि एसईसीएल कर्मी गुलाब सिंह मुलत: सूरजपुर जिले के खडग़वां थाना क्षेत्र अंतर्गत पम्पापुर गांव का निवासी थी।
वह अविवाहित था और कुसमुण्डा में अकेले रहता था। उसके परिचितों के अनुसार कल सायं उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। एसईसीएल कर्मी ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया यह फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने मेु जुटी हुई है।

RO No. 13467/10