एसईसीएल के प्रथमोपचार स्पर्धा रही विवादों में, नही आए लोग मौके पर

कोरबा। एसईसीएल गेवरा प्रबंधन की मेजबानी में गेवरा स्टेडियम में अंतर क्षेत्रीय प्राथमिक उपचार स्पर्धा में अव्यवस्था से नाराज वेलफेयर कमेटी के सदस्यों ने मंगलवार को कार्यक्रम का बहिष्कार कर दिया। कार्यक्रम के मुख्य गेट के सामने विरोध जताया।
मंच के सामने रखी कुर्सियां भी खाली रही। बिना टेंट व्यवस्था के खुले में कुर्सियां रखे जाने से धूप के कारण प्रतिभागी टीमों के साथ पहुंचे सहयोगियों ने परिसर में छायादार जगह तलाशते रहे। अव्यवस्था के बीच संपन्न अंतर क्षेत्रीय प्राथमिक उपचार स्पर्धा का भले ही ओवरऑल चैंपियन एसईसीएल गेवरा को हासिल हुआ। लेकिन स्पर्धा की मेजबान कर रही एसईसीएल गेवरा प्रबंधन को वेलफेयर मेंबरों का विरोध का सामना करना पड़ा। एसईसीएल गेवरा स्टेडियम में दो दिवसीय अंतर क्षेत्रीय प्राथमिक उपचार प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथि एसईसीएल के निदेशक (एचआर) बिरंची दास और अध्यक्षता एसईसीएल गेवरा एरिया जीएम अरूण कुमार त्यागी ने की।दो दिन तक चली इस प्रतियोगिता की शुरुआत मार्च पास्ट से हुई। इसका नेतृत्व गेवरा परियोजना के रवि बहरा ने किया। प्रतियोगिता में फर्स्ट एड से संबंधित विभिन्न स्पर्धाओं में प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा दिखाई। स्पर्धा में कुल 48 टीमों ने हिस्सा लिया। इन्हें ए, बी और सी तीन श्रेणियों में विभाजित कर प्रतियोगिता संपन्न कराया। एसईसीएल के 13 एरिया के साथ ही 9 निजी कंपनियों की टीम ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर गेवरा टीम ने ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया।वेलफेयर मेंबरों ने कहा कि खिलाडिय़ों को धूप में बैठने के लिए मजबूर होना पड़ा। उन्हें उचित व्यवस्था नहीं मिली। समापन समारोह में कंपनी जेसीसी सदस्य सुजीत कुमार, नाथूलाल पांडे, अजय विश्वकर्मा, गोपाल नारायण सिंह, वी. मनोहर, एके खुल्लर समेत एरिया जेसीसी एवं वेलफेयर के सदस्य उपस्थित रहे। कोयला खदानों में हादसे पर अंकुश लगाने एसईसीएल का समय-समय पर अलग-अलग एरिया की मेजबानी पर इस तरह की प्रतियोगता होती है। इससे खदानों में कार्यरत कर्मचारियों को सुरक्षा के प्रति जागरूक करना और आपातकालीन स्थिति में प्रभावी प्रतिक्रिया के लिए मॉकड्रिल से संकट में फंसे कर्मियों के जीवन को बचाने कौशल मजबूत करना है। मगर खदानों में सुरक्षित कार्य का माहौल बनाने पर केन्द्रित एसईसीएल गेवरा की मेजबानी में हुए अंतरक्षेत्रीय उपचार प्रतियोगिता में अव्यवस्था चर्चा का विषय भी रहा।धूप की वजह से मंच के सामने कुर्सियों पर नहीं बैठे बदलते मौसम से मंगलवार को धूप के कारण मंच के सामने कुर्सियों पर लोग नहीं बैठे। इस कारण कुर्सियां खाली रही। विभिन्न एरिया से पहुंचे टीमों के प्रतिभागियों के सहयोगियों के लिए बैठने की व्यवस्था की गई थी। लेकिन अव्यवस्था के कारण स्टेडियम की गैलरी में बैठे नजर आए। अव्यवस्था से नाराज एसईसीएल गेवरा एरिया के वेलफेयर मेंबर राजेश सिंह, शेख मकसूद, राजकुमार पांडे, सुनील पटेल, सीताराम साहू, महेंद्र प्रताप, मणिकांत, हमराज राव, भानु प्रताप ने कार्यक्रम का बहिष्कार कर दिया।

RO No. 13467/10