
डिप्रापारा में निर्माण कार्य का निरीक्षण करने के साथ पढ़ाया पाठ
कोरबा । महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने आज मानिकपुर डीपरापारा बस्ती में निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। एजेंसी को कहा गया कि निर्माण कार्यों के निर्धारित शेड्यूल के अनुरूप और गुणवत्ता मानक के अंतर्गत करने पर ध्यान दें। किसी भी तरह की शिकायत होने पार कार्रवाई होगी।
नगर पालिक निगम कोरबा के वार्ड क्र. 31 मानिकपुर की डीपरापारा बस्ती में पहुंचकर मेयर ने वहाँ निगम द्वारा कराये जा रहे सीसी सडक निर्माण कार्य को देखा। उन्होंने पाया कि शेड्यूल से हटकर निर्माण कार्य कराया जा रहा है। महापौर इस पर नाराज हुईं। संबंधित अभियंताओं व निर्माण एजेंसी को निर्देश दिए कि निर्धारित शेड्यूल के अनुसार सडक निर्माण कार्य कराया जाए। किसी भी कीमत पर गुणवत्ता से समझौता नहीं होना चाहिए। तय करना होगा कि कार्य में प्रयुक्त की जा रही सामग्री गुणवत्तापूर्ण हैं। महापौर ने मानिकपुर बस्ती में पुरानी व जीर्ण शीर्ण नाली का सघन अवलोकन करते हुए नाली की मस्म्मत किए जाने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। उन्होंने मानिकपुर पोखरी पहुंचकर आसपास की सफाई कराने को भी कहा। इस अवसर पर राजेश लहरे, हेमलाल टंडन, पूर्व पार्षद दीपक यादव, मनोज चौहान, मनोज सिंह राजपूत, बबलू यादव, ब्रजलाल,पूर्णिमा पासवान, भुनेश्वरी सिदार, पवन पटेल, उमेश साहू, मनोज निर्मलकर, ललिता चौहान, किशन भारद्वाज, संजना देवी आदि के साथ काफी संख्या में वार्डवासियों उपस्थित थे।
महापौर श्रीमती राजपूत ने मानिकपुर डीपरापारा बस्ती का पैदल भ्रमण करते हुए नागरिकों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। बस्ती में विकास व नागरिक सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं व आवश्यकताओं की जानकारी ली। इस दौरान महापौर ने बस्ती में पेयजल व्यवस्था, स्ट्रीट लाईट, सडक, नाली सहित अन्य व्यवस्थाओं की विस्तार से जानकारी ली। यहां पर लोगों ने कुछ समस्याएं बताई, जिस पर आवश्यक कार्य कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
























