नौकर ने किया पांच साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में महज पांच साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि घर में काम करने वाले नौकर ने ही यह दरिंदगी की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला भटगांव थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसर आरोपी नौकर का नाम रामकुमार सिंह, जो बच्ची के घर में काम कर रहा था। वह खिलाने के बहाने घर के एक दूसरे कमरे में बच्ची को लेकर गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

RO No. 13467/10