सामाजिक सरोकार के 8 वर्ष हुए पूरे
कोरबा। सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय सेवा भारती कोरबा को सेवारत 8 वर्ष पूर्ण हो गए हैं। इस शुभ अवसर पर वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन कुआभट्टा स्थित सेवा भारती के विवेकानंद सेवा सदन में किया गया।
मानव मात्र के प्रति सेवा और दया भाव से काम करने वाली संस्था सेवा भारती छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न क्षेत्रों में अपने सामाजिक सरोकार को लेकर लगातार जुटी हुई है। कोरबा जिले में उसके द्वारा कई गतिविधियों पर काम किया जा रहा है। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी गई। सेवा भारती कोरबा द्वारा अपने स्वावलंबन प्रकल्प रानी दुर्गावती सिलाई प्रशिक्षण केंद्र के अंतर्गत विवेकानंद सेवा सदन के प्रथम तल पर नि:शुल्क सिलाई प्रशिक्षण दिया जाता है। प्रकल्प की संयोजिका नीतू चौधरी द्वारा बालिकाओं को सिलाई कढ़ाई बुनाई व आधुनिक मशीनों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाता है। प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके बालिकाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सेवा भारती कोरबा के सचिव सुनील जैन ने संस्था द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की जानकारी दी गई।
बतौर अतिथि समाजिक कार्यकर्ता जुड़ावन सिंह ठाकुर, अशोक तिवारी, पी के भाटिया साथ ही संस्था के उपाध्यक्ष वैभव चौरसिया, सचिव सुनील जैन मंच पर उपस्तिथ रहे। अतिथियों ने संस्था के सेवा कार्यों को सराहा व प्रशिक्षण प्राप्त बालिकों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दिया गया। मंच का संचालन कोषाध्यक्ष गोविंद माधव उपाध्याय द्वारा किया गया। इस अवसर पर सहसचिव निकेश अग्रवाल, रेखा सिंह, कमल बत्रा, मयंक श्रीवास्तव साहित संस्था के सदस्य व शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।