भोजपुर में एके-47 सहित सात अवैध हथियार बरामद, दो गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी

आरा(भोजपुर)। भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई ने इलाके में हडक़ंप मचा दिया है। शुक्रवार की रात पटना से आई एसटीएफ टीम ने जिला पुलिस के साथ मिलकर शाहपुर नगर के दो अलग-अलग मोहल्लों में छापेमारी की और एके-47 रायफल सहित सात अवैध हथियार बरामद किए। इस कार्रवाई में दो बदमाशों को भी गिरफ्तार किया गया है, जिनकी पहचान पंकज और एक अन्य के रूप में हुई है, दोनों शाहपुर नगर के निवासी हैं।
पुलिस अब इन हथियारों के स्रोत और इनके इस्तेमाल के पीछे के मकसद की जांच में जुटी है। पूछताछ में पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि ये हथियार कहां से लाए गए और किस वारदात में इस्तेमाल होने वाले थे। एसटीएफ की इस कार्रवाई से इलाके के अपराधियों में खलबली मची हुई है। स्थानीय पुलिस भी यह पता लगाने में जुटी है कि कहीं इसके तार किसी बड़े आपराधिक गिरोह या अन्य नेटवर्क से तो नहीं जुड़े हैं। बिहार में हथियार तस्करी एक बड़ी समस्या है, और हाल के दिनों में एसटीएफ ने कई बड़ी कार्रवाईयां की हैं, जिनमें अवैध हथियार और कारतूस बरामद हुए हैं। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है, और पुलिस आगे की कार्रवाई के लिए सबूत इक_ा कर रही

RO No. 13467/11