एसआईआर के आवेदनों में कई लाख मिली त्रुटियां

जांजगीर। जांजगीर-चांपा जिले में मतदाता सूची को शुद्ध और त्रुटिरहित बनाने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2025 अभियान जारी है। इस अभियान के तहत जिले में सामने आए 2 लाख 34991 लॉजिकल एरर को दूर करने की जिम्मेदारी बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) निभा रहे हैं। प्रशासनिक स्तर पर इसे लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की शुरुआत 28 अक्टूबर 2025 से हुई है। इसके अंतर्गत 2025 की मतदाता सूची का तुलनात्मक मिलान 2003 की मतदाता सूची से किया गया।
प्रक्रिया में मतदाताओं से संबंधित कई प्रकार की विसंगतियां सामने आईं, जिन्हें लॉजिकल एरर की श्रेणी में रखा गया है। ये एरर तकनीकी गड़बड़ी नहीं, बल्कि मतदाता के व्यक्तिगत विवरणों में पाई गई तार्किक असंगतियां हैं। एसआईआर के तहत मतदाताओं में से 6 लाख 39378 मतदाताओं (91.45त्न) से इलेक्टर फॉर्म लिए गए हैं। वहीं 16,256 मतदाता (2.33त्न) मृत पाए गए हैं। 38,857 मतदाता (5.56त्न) स्थानांतरित या अनुपस्थित मिले हैं। इसके अलावा 4,467 मतदाता (0.64त्न) ऐसे हैं, जिनके नाम मतदाता सूची में एक से अधिक स्थानों पर दर्ज हैं।
जिले को कैटेगरी-सी में रखा गया है। वहीं 28,838 चिह्नांकित मतदाताओं को नोटिस जारी किया गया है। नोटिस वाले मतदाताओं को आयोग की ओर से निर्धारित 13 वैध दस्तावेजों में से आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करना अनिवार्य है। इनमें केंद्र या राज्य सरकार या फिर सार्वजनिक उपक्रम की ओर से जारी पहचान पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, पासपोर्ट, शैक्षणिक प्रमाणपत्र, स्थायी निवास प्रमाण पत्र, वन अधिकार प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र (ओबीसी/एससी/एसटी), परिवार रजिस्टर, भूमि या मकान आवंटन प्रमाण पत्र सहित आधार से संबंधित मामलों में आयोग के नवीन निर्देश शामिल हैं।
मतदाता के रिकॉर्ड में दर्ज आयु, पारिवारिक संबंध, नाम या लिंग जैसे विवरण वास्तविक तथ्यों से मेल नहीं खाते या आपसी तुलना में असामान्य होते हैं, तो उन्हें लॉजिकल एरर कहा जाता है। जैसे किसी मतदाता की आयु 45 वर्ष से अधिक है, लेकिन उसका नाम 2003 की मतदाता सूची में दर्ज नहीं है। माता-पिता और संतान की आयु में बहुत कम या अत्यधिक अंतर दर्ज है, तो यह लॉजिकल एरर माना जाएगा। त्रुटियों के निराकरण के लिए बीएलओ बीएलओ एप के माध्यम से घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर रहे हैं।
वे संबंधित मतदाताओं से आवश्यक दस्तावेज एकत्र कर सत्यापन कर रहे हैं, ताकि प्रत्येक प्रविष्टि सही और प्रमाणित हो सके। इन त्रुटियों के निराकरण के लिए बीएलओ बीएलओ एप के माध्यम से घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर रहे हैं। वे संबंधित मतदाताओं से आवश्यक दस्तावेज एकत्र कर सत्यापन कर रहे हैं, ताकि प्रत्येक प्रविष्टि सही व प्रमाणित हो सके।

RO No. 13467/10