
नईदिल्ली, 0८ जनवरी ।
लगातार दूसरे दिन दिल्ली में कड़ाके की ठंड जारी रही। दिन का तापमान कम रहा। पालम और लोधी रोड पर शीतलहर की स्थिति दर्ज की गई। अगले कुछ दिनों तक भी ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.3 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.7 डिग्री ज़्यादा है। हवा में नमी का स्तर 100 से 78 प्रतिशत के बीच रहा।मौसम विभाग ने बताया कि अधिकतम तापमान में गिरावट के कारण पालम और लोधी रोड पर शीतलहर की स्थिति देखी गई। गौरतलब है कि जब अधिकतम तापमान सामान्य से 4.5 से 6.4 डिग्री सेल्सियस कम हो जाता है, तो शीतलहर घोषित की जाती है। सुबह दिल्ली के कई हिस्सों में मध्यम से घना कोहरा भी देखा गया। इसके चलते ढ्ढत्रढ्ढ एयरपोर्ट पर सुबह 6 बजे विजिबिलिटी 800 मीटर दर्ज की गई।कड़ाके की ठंड व घने कोहरे में यमुना बाजार के घाट पर अठखेलियां करते प्रवासी पक्षियों के बीच नौका विहार का आनंद लेते लोग। ध्रुव कुमारमौसम विभाग ने गुरुवार सुबह मध्यम से घने कोहरे का अनुमान जताया है और येलो अलर्ट जारी किया है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 16 डिग्री और 8 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। दिन में आसमान साफ रहेगा और धूप निकलेगी।





















