डकैती-गिरोह के मास्टरमाइंड का शॉर्ट-एनकाउंटर, लूटपाट कर लोगों से की थी मारपीट

जांजगीर। जिले में रविवार सुबह 5 बजे पुलिस ने डकैती गिरोह के मास्टरमाइंड का शॉर्ट एनकाउंटर किया है। आरोपी के पैर में गोली लगी है, जिससे वो जख्मी हो गया। घायल बदमाश का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वो दादा-दादा कहते और दर्द में रोते हुए नजर आ रहा है।
बताया जा रहा है कि, बदमाशों को पकडऩे गई पुलिस पर मुख्य आरोपी ने देशी कट्टे से फायरिंग की। जबावी कार्रवाई में पुलिस को भी गोली चलानी पड़ी। पुलिस ने पहले इस गिरोह के 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनकी निशानदेही पर पुलिस मास्टरमाइंड को पकडऩे निकली थी।
जानकारी के मुताबिक, 27 और 29 जनवरी को शिवरीनारायण और पामगढ़ थाना क्षेत्रों में 5 हथियारबंद डकैतों ने लूटपाट की थी। इन घटनाओं में बदमाशों ने लूटपाट के साथ-साथ लोगों पर हमला भी किया था। जिसमें 13 लोग घायल हुए थे। 2 गंभीर रूप से घायल का बिलासपुर और रायपुर में इलाज चल रहा है। एक कोमा में है।
जिसके बाद पुलिस ने एक विशेष टीम गठित कर छापेमारी शुरू की। इस दौरान पुलिस ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। उनसे पूछताछ के बाद गिरोह के मास्टरमाइंड रामनाथ का पता चला। जिसके बाद पुलिस ने रामनाथ की घेराबंदी की। खुद को घिरा देख रामनाथ ने देशी कट्टे से पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में शिवरीनारायण थाना प्रभारी राजीव श्रीवास्तव ने भी सर्विस पिस्टल से 3 बार फायरिंग की। एक गोली आरोपी रामनाथ के पैर पर लगी और वह घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।पुलिस ने गिरोह के सभी सदस्यों के खिलाफ डकैती, हत्या का प्रयास और आर्म्स एक्ट सहित भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। घायल रामनाथ से पूछताछ जारी है।एसडीओपी योगिता बाली खापर्डे ने इस घटना की पुष्टि की है।आरोपियों के कब्जे से स्टील रॉड, लोहे के पाइप, डंडे, बेल्ट, बाइक, स्कूटी, मोबाइल फोन और कैश समेत कुल 4.09 लाख की संपत्ति जब्त की गई है।
आरोपियों के कब्जे से स्टील रॉड, लोहे के पाइप, डंडे, बेल्ट, बाइक, स्कूटी, मोबाइल फोन और कैश समेत कुल 4.09 लाख की संपत्ति जब्त की गई है।
पुलिस ने जिन आरोपियों को गिरप्तार किया है, उनमें निखिल टंडन (18 वर्ष), मनीराम गोंड (19 वर्ष), नरेश यादव (19 वर्ष), रोशन टंडन (19 वर्ष), आयुष रात्रे (18 वर्ष), सन्नी शामिल हैं। 2 नाबालिग को भी पकड़ा गया है। सभी आरोपी राहौद और आसपास के क्षेत्रों के रहने वाले हैं।आरोपियों के कब्जे से स्टील रॉड, लोहे के पाइप, डंडे, बेल्ट, बाइक, स्कूटी, मोबाइल फोन और कैश समेत कुल 4.09 लाख की संपत्ति जब्त की गई है। पुलिस के अनुसार यही हथियार वारदात में इस्तेमाल हुए।
ऐसे देते थे वारदात को अंजाम
गिरोह सुनसान और अंधेरे रास्तों पर बाइक से घूमता था। राहगीरों को रोककर सीधे सिर पर रॉड-डंडे से हमला करते थे, जिससे पीडि़त लड़ न सके। इसके बाद मोबाइल और कैश लूटकर फरार हो जाते थे। एक ही रात में कई लोगों को निशाना बनाकर इलाके में दहशत फैलाना इनका तरीका था।

RO No. 13467/10