
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन आने वाले दिनों में कई फिल्मों के जरिए पर्दे पर धमाका करते दिखेंगे। एक तरफ उनकी फिल्म फिल्म एए22&ए6 का इंतजार किया जा रहा है जिसका निर्देशन एटली कर रहे हैं। इसमें उनके साथ दीपिका पादुकोण मुख्य किरदार में दिखाई देंगी। दूसरी तरफ अल्लू अपनी दूसरी फिल्म एए23 को लेकर चर्चा में हैं जिसका आधिकारिक ऐलान कुछ दिन पहले किया गया था। लोकेश कनगराज के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म पर बड़ा अपडेट आया है।
रिपोर्ट के मुताबिक, एक्शन से भरपूर फिल्म एए23 में अल्लू के साथ बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर को कास्ट किया जा सकता है। सोशल मीडिया पर यह चर्चाएं लोगों का खूब ध्यान खींच रही हैं। निर्माताओं ने भले आधिकारिक तौर पर ऐलान न किया हो लेकिन फैंस इस फ्रेश जोड़ी को एक साथ देखने के लिए अभी से उत्साहित हो रहे हैं। बता दें कि एए23 फिल्म का अस्थायी नाम है, जिसका शीर्षक अभी तय नहीं हुआ है।
अर्जुन और लोकेश के सहयोग वाली फिल्म एए23 का आधिकारिक ऐलान 14 जनवरी को किया गया था। निर्माता मैत्री मूवी मेकर्स ने सोशल मीडिया पर छोटा सा टीजर वीडियो जारी किया था और बताया था कि फिल्म की शूटिंग इसी साल 2026 से शुरू होगी। फिल्म के संगीत की जिम्मेदारी अनिरुद्ध रविचंदर संभालेंगे। पुष्पा फ्रैंचाइजी की तरह अल्लू की एए23 भी एक पैन इंडिया फिल्म होगी जिसके लिए निर्माताओं ने तैयारी शुरू कर दी है।




















