श्रीराधा-कृष्ण को पालकी में ऊठा निकाली गयी भव्य नगर यात्रा

oplus_0

जांजगीर-चाम्पा। जिला मुख्यालय जांजगीर के भगत चौक पुरानी बस्ती में आयोजित अखण्ड राम नाम सप्ताह यज्ञ समापन के बाद 9 नवम्बर को यज्ञ स्थल से देवी दाई मंदिर तक भव्य नगर यात्रा निकाली गयी। जहां श्रीकृष्ण राधा को पालकी में ऊठा नगर भ्रमण कराया गया।
यहां यह बताना लाजमि होगा कि श्रीकृष्णा-राधा जी को पालकी में ऊठा नगर भ्रमण पश्चात पूरे मोहल्ले भर के घर-घर ले जाया गया। जहां महिलाओं अपने स्परिवार के साथ भगवान की विधी-विधान से पूजा-अर्चना किये। भगवान श्रीराधा कृष्ण का नगर यात्रा को देखने बस्ती सहित पूरे शहरवासी टूट पड़े। आयोजन समिति के पदाधिकारी एवं पुजारीगण भगवान श्रीराधा-कृष्ण की पालकी को कंधे ऊठाकर चल रहे थे। वहीं बाहर से आये किर्तन मण्डली भगवान श्रीराधा-कृष्ण के आगे-आगे अपने वेषभूषा एवं झांकियों के साथ राम नाम का जाप करते नजर आये। जैसे-जैसे भगवान श्रीराधा-कृष्ण पालकी घर-घर पहुंचने पर महिलाएं अपने घरों के सामने रंगोलियों एवं आरती व फूलों के साथ स्वागत किये। विदित हो कि भगत चौक पुरानी बस्ती में अखण्ड राम नाम सप्ताह यज्ञ के सातवे दिवस क्षेत्र के जनप्रतिनिधी यज्ञ स्थल पहुंच भगवान श्रीराधा-कृष्ण के चरणों में मत्था टेक, लोगों के बीच बैठ श्रीराम नाम का रसपान किये। विदित हो कि जिला मुख्यालय के पुरानी बस्ती भगत चौक वार्ड क्र. 11 में अखण्ड राम नाम सप्ताह यज्ञ का आयोजन लगातार 63 वर्ष से किया जा रहा है। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 100 साल पुराने विशाल वट वृक्ष के नीचे चबूतरे में 64 वें वर्ष में राम नाम सप्ताह यज्ञ आयोजन धूमधाम से सम्पन्न हुआ। राम नाम सप्ताह यज्ञ के सातवे दिवस जांजगीर-चाम्पा क्षेत्र के विधायक ब्यास कश्यप, पार्षदगण विष्णु यादव, देवराज सिंह चंदेल, उमेश राठौर, पुष्पेन्द्र निर्मलकर, अनुराग शुक्ला, बल्लू राठौर, बबलू राठौर, योगेश बनर्जी, वहीं छठवे दिवस नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, नपा.उपाध्यक्ष मोहन यादव, समाज सेवी एवं भाजपा उपाध्यक्ष अमर सुल्तानिया, पूर्व उपाध्यक्ष आशुतोष गोस्वामी, मण्डल अध्यक्ष हितेश यादव, विवेक सिंह, अरूण झाझडिय़ा, गोपेश्वर कहरा सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने भगवान श्रीराधा-कृष्ण के चरणों में पूजा-अर्चना कर श्रीराम नाम जाप का रसपान किये। गौरतलब है कि अखण्ड राम नाम सप्ताह यज्ञ में प्रतिवर्ष जिले सहित अन्य जिले से कीर्तन मण्डली बड़ी संख्या में पहुंचे थे। सप्ताह यज्ञ के सातवे दिवस कीर्तन मण्डली कर्रा, कीर्तन मण्डली चकरदा, किर्तन मण्डली जबड़ी द्वारा श्रीराम-सीता झांकी के साथ राम नायक के गायन प्रस्तुत किये, वहीं 10 नवम्बर को हवन, सहस्त्र धारा, ब्राम्हण भोज के साथ अखण्ड नाम सप्ताह यज्ञ का समापन हुआ।
सवा लाख बाती से महाआरती
अखण्ड राम नाम सप्ताह यज्ञ के अंतिम रात सातवें दिवस भगवान श्रीराधा-कृष्ण एवं श्रीराम जी की महाआरती सवा लाख घी के बाती से किया गया। महाआरती में पूरे बस्ती सहित नगरवासी सैकड़ो की संख्या में शामिल हुए, महाआरती पश्चात महाभोग प्रसाद का वितरण किया गया।

RO No. 13467/ 8