जांजगीर चांपा। शमीपस्त ग्राम पंचायत बोड़सरा में 27 अक्टूबर से 05 नवंबर 2025 तक श्री श्याम कार्तिक महोत्सव का आयोजन किया गया है। यह आयोजन हनुमान मंदिर के पास स्कुल पारा बोड़सरा में रखा गया है। ज्ञात हो भगवान श्री श्यामकार्तिक की असीम अनुकम्पा से ग्राम बोड़सरा में वर्ष 1981 से सतत् प्रतिवर्ष इस श्री श्यामकार्तिक महोत्सव का आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम रखा गया है। इस कार्यक्रम में ग्राम पंचायत बोड़सरा की सरपंच श्रीमती अनीता राजू यादव एवं सचिव कमलेश साव तथा कार्यक्रम के अध्यक्ष नवधे यादव ने अधिक से अधिक संख्या में लोगों से पधारने का अनुरोध किए हैं। श्री श्याम महोत्सव कार्यक्रम मे 27 अक्टूबर को मूर्ति स्थापना का कार्यक्रम रखा गया है। 28 अक्टूबर को रामायण तथा 29 अक्टूबर को महिला कीर्तन मंडली द्वारा भजन का कार्यक्रम रखा गया है। इसी तरह 30 अक्टूबर को रामायण का कार्यक्रम होगा, 31 अक्टूबर को बाल डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। 1 नवंबर को मां भवानी जागरण तथा 2 नवंबर को दुजन बाई का पंडवानी कर्यक्रम
आयोजित किया गया है इसी तरह 3 नवंबर को कवि सम्मेलन होगा वही 4 नवंबर को देवेश शर्मा का जसगीत का कार्यक्रम रखा गया है। 5 नवंबर को कु. आरू साहू का सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है
यहां यह बताना आवश्यक है कि प्रत्येक वर्ष ग्राम बोड़सरा में श्री श्याम कार्तिक महोत्सव का आयोजन होता है जिसे मनाने के लिए दूर-दूर से लोग पधारते हैं जिसके कारण पूरे महोत्सव में मेले जैसा माहौल होता है। इस अवसर पर सभी ग्रामीण द्वारा अपने-अपने रिश्तेदारों को विशेष निमंत्रण दी जाती है वही अपनी बहन बेटियों को लेकर आते हैं ताकि भगवान श्याम कार्तिक का दर्शन सभी कर सके। इस पूरे आयोजन में भगवान श्याम कार्तिक जी की विशेष पूजा होती है। ग्राम बोड़सरा की सरपंच श्रीमती अनीता राजू यादव एवं सचिव कमलेश साव ने अधिक से अधिक संख्या में लोगों को पधारने का अनुरोध किया है।

RO No. 13467/7