छोटे किसान 2 और बड़े 3 बार ले पाएंगे टोकन

जांजगीर। धान खरीदी की शुरुआत 15 नवंबर से होगी। इस बार किसानों को धान बेचने के लिए नया एप डाउनलोड करना होगा। एप का नया वर्जन प्ले स्टोर में जारी किया गया है।
इस साल भी छोटे किसानों को दो और बड़े किसानों को तीन टोकन बनाने की अनुमति रहेगी। इसमें निरस्त टोकन भी शामिल रहेंगे। किसान को टोकन में दर्ज धान मात्रा के बराबर धान केन्द्र लाना होगा। हर दिन सुबह 8 बजे से तुंहर टोकन मोबाइल एप के माध्यम से किसान टोकन बुक कर सकते हैं। सोसायटी संचालक पिछली बार की तरह ही सुबह 9:30 बजे से टोकन जारी करेंगे। एक बार जारी हुआ टोकन अगले सात खरीदी दिनों तक मान्य होगा। बैंक खाता सत्यापित नहीं होने पर किसानों को टोकन जारी करने की अनुमति नहीं होगी। किसानों को खरीदी केंद्रों पर लंबी कतारों में लगने से बचने के लिए यह सुविधा शुरू की गई है। वे मोबाइल से ही टोकन बुक कर सकेंगे और निर्धारित दिन पर सीधे केंद्र पहुंच सकेंगे।
किसान कैसे करें एप का उपयोग: तुंहर टोकन मोबाइल एप में किसान पंजीकरण नंबर या आधार नंबर से लॉगइन करें। ओटीपी सत्यापन पूरा करें। सोसायटी का नाम, खरीदी केंद्र और धान की मात्रा भरें। बुकिंग के बाद किसान को टोकन नंबर और तारीख दिखाई देगी। तय तारीख पर उसी टोकन के साथ खरीदी केंद्र पहुंचें और धान विक्रय करें। यह एप छत्तीसगढ़ शासन ने तैयार किया है। इसका मुख्य उद्देश्य किसानों को धान खरीदी के लिए डिजिटल टोकन जारी करना है, जिससे वे निर्धारित तिथि पर ही केंद्र में धान बेच सकें।
किसान टोकन मोबाइल एप्लिकेशन एंड्रॉयड एप को लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।

RO No. 13467/ 8