इंद्रावती टाइगर रिज़र्व में मिला स्मूथ-कोटेड ऊदबिलाव छत्तीसगढ़ से पहली फोटोग्राफिक पुष्टि,देखिए खूबसूरत वीडियो

Oplus_131072

कोरबा :- छत्तीसगढ़ के लिए वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि दर्ज हुई है। इंद्रावती टाइगर रिज़र्व में पहली बार स्मूथ-कोटेड ऊदबिलाव (Lutrogale perspicillata) की मौजूदगी की फोटोग्राफिक पुष्टि की गई है। यह दुर्लभ दस्तावेजीकरण हाल ही में IUCN Otter Specialist Group Bulletin में प्रकाशित एक शोधपत्र में दर्ज किया गया है। यह अध्ययन नोवा नेचर वेलफेयर सोसाइटी की टीम म. सुरज, मोइज़ अहमद, आलोक कुमार साहू, कृष्णेंदु बसाक और मयंक बागची द्वारा इंद्रावती टाइगर रिज़र्व के डिप्टी डायरेक्टर संदीप बल्गा के सहयोग और मार्गदर्शन में किया गया।

RO No. 13467/10