
नई दिल्ली। छोटे पर्दे का कल्ट धारावाहिक क्योंकि सास भी कभी बहू थी टीवी पर वापसी करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। तुलसी के किदार में अभिनेत्री स्मृति ईरानी करीब 25 साल बाद एक्टिंग की दुनिया में दोबारा से लौट रही हैं। लंबे समय से राजनीति के क्षेत्र में नाम रोशन करने वालीं स्मृति ने अपने कमबैक को लेकर हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू में खुलकर बात की है और बताया है कि एक्टिंग और पॉलिटिक्स के दायरे में वह खुद को आंकती हैं।
कमबैक पर बोलीं स्मृति ईरानी
क्योंकि सास भी कभी बहू थी टीवी सीरियल के रिटर्न को लेकर स्मृति ईरानी का नाम लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। लंबे समय से ये चर्चा चल रही थी कि कब स्मृति एक्टिंग की दुनिया में वापसी करेंगी, जो अब इस डेली सोप के लौटने से कन्फर्म हो गई है। इस बीच स्मृति ईरानी ने अपने कमबैक को लेकर एनडीटीवी को दिए एक लेटेस्ट इंटरव्यू में खुलकर बात की है और कहा है-




























