यूपी में सपा विधायक सुधाकर सिंह का निधन उपचुनाव में कैबिनेट मंत्री को दी थी शिकस्त

मऊ, २0 नवंबर ।
विधानसभा क्षेत्र घोसी के सपा विधायक 67 वर्षीय सुधाकर सिंह का गुरुवार को सुबह सात बजे उपचार के दौरान मेदांता अस्पताल लखनऊ में निधन हो गया है। विधायक सुधाकर सिंह दो दिन पहले मुख्तार अंसारी के बेटे मऊ सदर से विधायक अब्बास अंसारी के छोटे भाई उमर अंसारी के वैवाहिक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होकर दिल्ली से लौट रहे थे। वाराणसी एयरपोर्ट पर ही उनकी तबीयत खराब हुई। परिजनों ने वाराणसी में एक निजी अस्पताल भर्ती किया था। हालत खराब देखते हुए वाराणसी से लखनऊ के मेदांता अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। यहां आज सुबह उनका निधन हो गया। वह 10 साल से हार्ट के मरीज थे। उन्होंने विधानसभा के उपचुनाव में उन्होंने भाजपा प्रत्याशी कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान को कड़ी शिकस्त दी थी। घोसी नगर से सटी ग्राम पंचायत भावनपुर निवासी स्व. कुलदीप सिंह के चार पुत्रों में तीसरे नंबर के पुत्र सुधाकर सिंह छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिय भागीदारी करने लगे। आपातकाल के दौरान मात्र 17 वर्ष की आयु में जयप्रकाश नारायण के समग्र क्रांति आंदोलन में भाग लेने के कारण जेल भेजा गया।

RO No. 13467/ 8