हाई अलर्ट पर बनारस, विश्वनाथ मंदिर पर विशेष चौकसी, डीआईजी-डीसीपी सडक़ पर उतरे

वाराणसी। पाकिस्तान के साथ शुरू हुए भीषण युद्ध को देखते हुए बनारस में हाई अलर्ट है। विश्वनाथ मंदिर, एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशनों के अलावा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष चौकसी बरती जा रही है। अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय (डीआईजी), पुलिस उपायुक्त अपने-अपने क्षेत्रों में पैदल भ्रमण कर सुरक्षा का संदेश दिए। श्वान दस्ता, बम निरोधक दस्ता के साथ पुलिस टीमें कड़ी निगरानी रखे हुईं हैं। डीआईजी डा. चिनप्पा शिवसिंपि ने बताया कि हमने मॉक ड्रिल एक दिन पूर्व ही कर लिया है। हम किसी भी परिस्थिति में तेज गति से बचाव कर पाएंगे। अग्निशमन विभाग, एनडीआरएफ, सिविल डिफेंस के लोगों से समन्वय बनाए हैं। खुफिया एजेंसियां चारो पहर अलर्ट मोड में हैं। श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में भी सुरक्षा इंतजाम के साथ चौकसी दूसरे दिनों के सापेक्ष और कड़ी महसूस हुई। एसीपी खुद पुलिस के साथ चप्पे-चप्पे की चेकिंग के बाद दशाश्वमेध घाट पर भ्रमणशील रहे।

RO No. 13467/11