9 कुंडीय गायत्री महायज्ञ में दी आध्यात्मिक प्रस्तुति

कोरबा। शारदा विहार में आयोजित 9 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आज समापन हो गया। तीसरे औऱ अंतिम दिन बालिकाओं ने आध्यात्मिक विषय पर नृत्य की प्रस्तुति दी। उन्होंने भारत की ज्ञान-विज्ञान परंपरा और इसके पीछे के सिद्धांतों को नृत्य के माध्यम से रेखांकित किया। गायत्री परिवार शान्तिकुंज की प्रतिनिधि मीता ठक्कर ने युग निर्माण व अन्य सोपान के बारे में मार्गदर्शन दिया। उन्होंने वैश्विक स्तर पर संगठन के द्वारा किए जा रहे प्रयासों और इसके परिणामों से जन सामान्य को अवगत कराया। दोपहर को पूर्णाहुति के बाद टोली विदाई हुई। गायत्री परिवार के इस महायज्ञ में पूरे क्षेत्र के लोगों का सहयोग रहा।

RO No. 13467/10