ज्ञानोदय विद्यालय में बाल दिवस पर खेलकूद वनभोज और विविध कार्यक्रम आयोजित

जांजगीर चांपा। ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जांजगीर हिन्दी एवं अंग्रेजी माध्यम में बाल दिवस के अवसर पर 14 नवंबर को खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों, फैंसी ड्रेस और वनभोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मॉ सरस्वती के छाया चित्र पर धूप पूजन के साथ हुई। संपूर्ण आयोजन का संचालन प्राचार्य डॉ. सुरेश यादव के मार्गदर्शन में किया गया।
बाल दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. श्रीमती अर्चना यादव ने बच्चों की प्रतिभा और उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं।प्राचार्य डॉ. सुरेश यादव ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में सहयोग, टीम भावना और आनंदपूर्ण सीखने की प्रवृत्ति को मजबूत करते हैं।
विद्यालय परिसर को रंग-बिरंगे गुब्बारों से आकर्षक रूप से सजाया गया था। प्री प्राइमरी एवं प्राइमरी के नर्सरी से द्वितीय कक्षा तक के बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता तथा विभिन्न मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
खेलकूद और समूह गतिविधियों के अंतर्गत विद्यालय में बॉटल गेम, टुगेदर मूविंग गेम, एक्शन वर्ड एक्टिविटी और रोप स्किपिंग जैसे कई रोचक खेल आयोजित किए गए। प्राथमिक कक्षा तृतीय से पाँचवीं कक्षा के विद्यार्थियों को वसुंधरा पार्क में वनभोज तथा खेलकूद कराया गया। माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक कक्षा – छठवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों के लिए विद्यालय परिसर में ही सामूहिक भोज और विभिन्न खेलकूद आयोजित किए गए।

RO No. 13467/10