
चतरा 18 मार्च। झारखंड के चतरा जिले में एक एसएसबी जवान ने कथित तौर पर सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली, जिससे मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद सुरक्षा कैंप में हडक़ंप मच गया। फिलहाल आत्महत्या के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है। जानकारी के अनुसार, यह घटना चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र के शिला ओपी पिकेट की है। यहां एसएसबी की 35वीं बटालियन में जवान की तैनाती थी। बीती रात करीब 10 बजे जवान ने अपनी ही सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली।
मृतक जवान की पहचान देवघर जिले के महतोडीह गांव निवासी प्रह्लाद कुमार सिंह के रूप में की गई है।

















