INDIA गठबंधन के संयोजक के लिए स्टालिन सबसे उपयुक्त अय्यर की पैरवी से फंसी कांग्रेस, BJP ने ली चुटकी

नईदिल्ली, 24 फरवरी ।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर ने एक बार फिर अपनी ही पार्टी की लाइन से हटकर बड़ा बयान दिया है। सोमवार को उन्होंने कहा कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन आईएनडीआईए के संयोजक पद के लिए सबसे उपयुक्त व्यक्ति हैं।उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारतीय राजनीति में विपक्षी गठबंधन की एकता के लिए किसी प्रभावशाली बड़े दल के बजाय किसी छोटे और क्षेत्रीय साथी का नेतृत्व में होना एक बेहतर गारंटी है। उधर, आईएनडीआईए के नेतृत्व को लेकर छिड़ी बहस के बीच भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने मणिशंकर अय्यर पर तंज कसा है। गठबंधन की मजबूती एवं राहुल का भविष्य बहरहाल, अय्यर ने कहा, मौजूदा परिस्थितियों में 2029 के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए एमके स्टालिन से बेहतर कोई भी आईएनडीआईए का नेतृत्व करने के लिए उपयुक्त नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल एक मजबूत आईएनडीआईए ही 2029 के आम चुनाव में जीत सुनिश्चित कर सकता है, जिसके बिना राहुल गांधी का प्रधानमंत्री बनना संभव नहीं है।अय्यर के अनुसार, स्टालिन राष्ट्रीय स्तर पर गठबंधन को दिशा दे सकते हैं, जबकि उनके बेटे उदयनिधि और उनके सहयोगी रा’य सरकार की कमान संभाल सकते हैं। उन्होंने कांग्रेस को सलाह दी कि सबसे बड़ा साझेदार होने के नाते उसे स्टालिन के नेतृत्व संभालने पर घबराना नहीं चाहिए। अपने सुझाव के पीछे तर्क देते हुए अय्यर ने कहा कि स्टालिन एक असाधारण प्रशासक हैं, जो आम सहमति बनाना जानते हैं। उन्होंने स्टालिन की बेदाग धर्मनिरपेक्ष छवि और जनता के मुद्दों को पहचानने की क्षमता की भी सराहना की। अय्यर ने ऐतिहासिक संदर्भ देते हुए कहा, जिस तरह 1962 में चीन से हार के बाद जवाहरलाल नेहरू ने कांग्रेस के पुनरुद्धार के लिए के. कामराज को अध्यक्ष बनाया था, उसी तरह स्टालिन 21वीं सदी के कामराज बनकर आईएनडीआईए को जीत दिला सकते हैं। हालांकि, अय्यर के इस सुझाव ने कांग्रेस हलकों में नाराजगी पैदा कर दी है, खासकर ऐसे समय में जब उनके और पार्टी के बीच संबंध पहले से ही तनावपूर्ण चल रहे हैं।शाहनवाज भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने मणिशंकर अय्यर के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी जिसमें उन्होंने ममता बनर्जी को आईएनडीआईए का नेतृत्व सौंपने की वकालत की थी। शाहनवाज ने कहा, मणिशंकर अय्यर खुद ममता बनर्जी से अधिक सक्षम हैं। वे अधिक शिक्षित हैं, आईफएस अधिकारी रहे हैं और लंबे समय तक संसद में रहे हैं। विपक्षी गठबंधन का प्रमुख मणिशंकर अय्यर को बनाना एक बेहतर विकल्प होगा।

 

RO No. 13467/11