प्रदेश महामंत्री सोनी ने किया निर्माणाधीन भाजपा जिला कार्यालय का निरीक्षण

कोरिया बैकुंठपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय बैकुंठपुर के निर्माणाधीन भाजपा कार्यालय का निरीक्षण प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी, भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी सहित पार्टी के पदाधिकारी उपस्थिति मे किया गया। भाजपा जिला कार्यालय अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ निर्माण हो रहा है, जिसका उद्देश्य संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करना और कार्यकर्ताओं के लिए बेहतर वातावरण प्रदान करना है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ज्योतिनंद दुबे, जिला महामंत्री पंकज गुप्ता, कपिल जायसवाल, जिला मंत्री शारदा गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी तीरथ राजवाड़े, अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष दिलराज रवि, भवर लाल कुरै सहित पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

RO No. 13467/10