
कोरबा। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डा.सनम जागड़े के कोरबा आगमन पर कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया । इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति मोर्चा का हर कार्यकर्ता समाज की ताकत और सम्मान का प्रतीक है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के मंत्र को धरातल पर उतारने का दायित्व हम सब पर है। अब हमारा लक्ष्य है — समाज की आवाज़ को संगठन की शक्ति में बदलना और हर जरूरतमंद तक भाजपा की योजनाओं को पहुंचाना।उन्होंने आगे कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि यह सामाजिक चेतना का आंदोलन है।हम अनुसूचित जाति समाज की आकांक्षाओं को नए आयाम देंगे। हर गांव, हर बस्ती में शिक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता की ज्योति जलाना हमारा संकल्प है। जिला व मंडल पदाधिकारियों ने किया स्वागत — कोरबा में दिखा एकजुटता का अद्भुत उदाहरणडॉ. जांगड़े का स्वागत करने वालों में अग्रिम पंक्ति में रहे —जिला अध्यक्ष सरजू अजय, महामंत्री बबलू डहरिया, राजेश लहरे, प्रदेश मंत्री सुनीता पटाले, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुशील गर्ग, डॉ. जी.के. लहरे, कुंतीजांगड़ा, मीना लहरे, मनोज लहरे, राजेश लहरे, मनोज लहरे, मंडल अध्यक्ष योगेश मिश्रा, मनोज मिश्रा, जिला मंत्री सतीश झा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।सभी ने पुष्पमालाओं से प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया औरॉ. सनम जांगड़े जी जिंदाबाद के नारों से वातावरण गुंजायमान कर दिया



























