राठौर समाज के प्रदेश अध्यक्ष पवन राठौर मिले डॉ. महंत से

जांजगीर। राठौर समाज छत्तीसगढ़ के नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष पवन राठौर के नेतृत्व में समाज के एक प्रतिनिधिमंडल ने रायपुर स्थित निवास पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस विधायक दल के मुखिया एवं नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर समाज के समग्र विकास सामाजिक एकता शैक्षणिक उन्नयन तथा संगठनात्मक सुदृढ़ता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रतिनिधिमंडल ने डॉ. महंत को अवगत कराया कि नव निर्वाचित प्रदेश कार्यकारिणी समाज को संगठित अनुशासित एवं विकासोन्मुख दिशा में आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। समाज के युवाओं महिलाओं तथा विद्यार्थियों को मुख्यधारा से जोडऩे शिक्षा व रोजगार के अवसर बढ़ाने और सामाजिक समरसता को मजबूत करने को प्राथमिकता दी जा रही है। डॉ. चरणदास महंत ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और राठौर समाज की एकता अनुशासन एवं संगठनात्मक मजबूती की मुक्तकंठ से सराहना की। उन्होंने समाज हित में हरसंभव सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि सामाजिक संगठनों की सक्रिय भूमिका ही प्रदेश के समग्र विकास की मजबूत नींव होती है। इस अवसर पर राठौर समाज के प्रतिनिधिमंडल में सनत राठौर कार्यकारी अध्यक्ष नरेंद्र राठौर महामंत्री राजेन्द्र राठौर, कोषाध्यक्ष ओंकार राठौर सहित संतोष राठौर रामकुमार राठौर, राजेश राठौर, विक्की सिंह राठौर, छोटेलाल राठौर, सतीश राठौर, पार्थ राठौर, जुगनू राठौर, रामगोपाल राठौर, लक्ष्मी राठौर, अर्जुन राठौर एवं अन्य समाजजन उपस्थित रहे। प्रतिनिधिमंडल ने सामाजिक शैक्षणिक एवं संगठनात्मक विषयों पर अत्यंत सकारात्मक सार्थक एवं दूरदर्शी चर्चा करते हुए समाज की भावी कार्ययोजना से अवगत कराया।

RO No. 13467/11